आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम गोरस में जल जीवन मिशन का लाभ लोगों को मिल रह है, इससे ग्रामीणों की स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की अपेक्षाएं पूर्ण हुई है। ग्राम में नलजल योजना के स्थापित होने से ग्रामीणो को हैंडपम्प तथा अन्य जल स्त्रोतों से पानी भरकर लाने की समस्या का समाधान हुआ है। परिवारों को घर के परिसर में ही नल के माध्यम से प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित नलजल योजनाओं के सुचारू संचालन से सैकडो गांवों में नलो के माध्यम से पेयजल की सुविधा मिल रही है। ग्राम गोरस में कुल 912 घरेलू नल कनेक्शन हैं और सभी घरों तक नलों के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है।
जलापूर्ति के लिए ग्राम में 200 किलोलीटर क्षमता की उच्चस्तरीय पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) तथा 50 किलोलीटर क्षमता का सम्पवेल स्थापित है, जिसके माध्यम से पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति हो रही है। ग्रामीण जल जीवन मिशन जैसी योजना के प्रति आभार जताते हुए कहते है कि इसके माध्यम से उन्हें घर पर ही जल की सुविधा उपलब्ध हुई है।


