कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचांदनी ने आष्टा प्रवास के दौरान प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व के आष्टा मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती मीना ने मंदिर में मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों से मंदिर की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। मंदिर समिति ने मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं परिसर के विकास से संबंधित मांगें कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्रीमती मीना ने समिति को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने मंदिर की प्राचीनता एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


