कहानी सेवा की के तहत ग्राम पंचायत मड़नाताज निवासी शिवराज सिंह लोधी के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और राहत का माध्यम बनी है। वे बताते हैं कि पहले उनका मकान कच्चा था, जिसके कारण परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है।

पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध हुई है। शिवराज सिंह लोधी बताते हैं कि अब वे अपने परिवार के साथ नए पक्के मकान में सुविधापूर्वक रह रहे हैं। पक्का मकान मिलने से परिवार की वर्षों पुरानी आवास संबंधी आवश्यकता पूरी हुई है। आवास की सुविधा ने परिवार के जीवन में सुरक्षा और स्थिरता बढ़ाई है तथा बेहतर भविष्य की उम्मीद को मजबूत किया है।

शिवराज सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास जैसी मूलभूत सुविधा मिल रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।