प्रधान नियंत्रक संचार लेखा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (पूर्व) द्वारा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग तथा संचार मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 28 सितंबर, 2026 को, नगर निगम गोरखपुर में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए पेंशन अदालत एवं जीवन प्रमाण कैम्प का अयोजन किया गया l
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गीत “वन्दे मातरम” के साथ किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनभोगियों का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया। अपने संबोधन में प्रधान नियंत्रक श्री अजय कुमार ने कहा कि पेंशनभोगियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए एवं उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का सम्मान करना चाहिए l उन्होंने SAMPANN प्लेटफॉर्म की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला जिसके माध्यम से अब पेंशन सीधे पेंशन भोगी के खाते मे जाती है जैसे सेवा के दौरान उनका वेतन जाता था साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के शिविरों के आयोजन पर भी बल दिया।
अदालत की कार्यवाही के दौरान दूरसंचार पेंशनभोगियों के लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए और नवीनतम पहचान पत्र भी वितरित किए गए।


