प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में मंगलवार को "युवा उत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमपाल सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवा उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
युवा उत्सव कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ अर्चना मोरे ने बताया कि पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली में 15, स्पोर्ट्स पेंटिंग में 10, क्ले मॉडलिंग में 8, कार्टूनिंग में 9 तथा पोस्टर मेकिंग में 10 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसी प्रकार प्रश्नमंच प्रतियोगिता में 95, वाद-विवाद में 20 तथा चर्चा प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
युवा उत्सव कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ अर्चना मोरे ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि युवा उत्सव के तहत 18 नवंबर को मेहंदी, नृत्य, स्पॉट फोटोग्राफी, नाटक, समूह गायन और एकल गायन प्रतियोगिताएं होंगी।




