कटनी (29 सितंबर) - एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री सुमेर सिंह लोधी एवं प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने पौधारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी एवं शिक्षक श्री सुमेर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। शिक्षक श्री सुमेर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन एवं अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक साथियों ने भी सहयोग किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


