भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों का आज जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी एवं श्री संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, डीएफओ पुनीत सोनकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




