प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनकी 25 वर्षों की अविरल सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही ‘जल जन सेवा’ बाइक रैली का आज बुधवार को जबलपुर पहुँची। रैली के रांझी आगमन पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इसमें शामिल मां नर्मदा सेवा यात्रियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, भाजपा महामंत्री श्री पंकज दुबे, श्री सोनू बचवानी, उपाध्यक्ष श्री अभय सिंह ठाकुर, डॉ. सुधांशु गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वाराणसी से बड़नगर तक की यह यात्रा पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ने तथा अपने साथ सेवा, समरसता और एकता का संदेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है। भारतीय संस्कृति में सेवा का प्रमुख स्थान है और प्रधानमंत्री ने सेवा के इसी भाव को आत्मसात करते हुए अपने 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में देशहित में अनेक कार्य किए हैं।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सेवा भाव से प्रेरणा लेते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा मिल-जुलकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में किया पौधारोपण:-

रांझी में स्वागत के बाद ‘जल जन सेवा’ बाइक रैली जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची। यहां लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्य सभा सदस्य श्रीमती वाल्मीकि, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी तथा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मां नर्मदा सेवा यात्रियों के साथ ‘मां नर्मदा वाटिका’ में पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।