सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सोमवार को जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बुरहानपुर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा “मेरे सपनों का भारत” विषय पर अपने विचारों को भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक, विचार अभिव्यक्ति, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता तथा विकसित भारत की संकल्पना के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्र मोहित कुशवाह, द्वितीय स्थान छात्रा लावण्या रघुवंशी एवं तृतीय स्थान पर छात्र आयुष मसीह रहे।इस दौरान विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ. दीपक शाह, श्री अरविंद अहिरवार, डॉ. हंसा दूंबानी, डॉ. मनीष सक्सेना, श्री अनिल मिटकर, श्री भूषण साकलकर सहित महाविद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा। वहीं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में श्री भागवत राठौड़, श्री अरुण पवार एवं श्री नितिन महाजन ने भूमिका निभाई। इसी कड़ी में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत शासकीय माध्यमिक शाला तुरकगुराड़ा परिसर में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।