नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत “1 दिन, 1 घंटा, 1 साथ” थीम पर नगर के बस स्टैंड, राजघाट रोड, विसर्जन कुंड एवं मुक्ति धाम में विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा, पार्षद श्रीमती निशा अमित उपाध्याय, श्री लालू वास्कले एवं श्री मोहन बामनिया, एल्डरमैन श्री विश्वास सराफ तथा श्री मिथुन यादव सहित निकाय के अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प लिया।


