सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़वानी जिले की विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल स्तर की शासकीय शालाओं में शाला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण विकसित भारत 2047 एवं बच्चों की कल्पनाओं में सजा नया भारत रहा। विद्यार्थियों ने 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत और विकसित भारत 2047 जैसी थीम पर आधारित अपनी कल्पनाओं को तलिका और रंगों के माध्यम से कागज़ पर अद्भुत रूप से उकेरा।
विद्यार्थी उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। बच्चों ने अपनी कला के जरिए भविष्य के उन्नत, आत्मनिर्भर, और सशक्त भारत की एक बेहद सुंदर तस्वीर पेश की। किसी ने आधुनिक तकनीकी से लैस स्मार्ट गांवों की परिकल्पना की, तो किसी ने अंतरिक्ष और शिक्षा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते वर्चस्व को रंगों के जरिए जीवंत कर दिया।
इस दौरान उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, शाला प्रबंधन सदस्यों एवं शिक्षकों ने बच्चों की इस रचनात्मकता की सराहना की।


