जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रतिभा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित पाठ्यक्रमों एवं संस्थानों में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी MPTAASC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त श्रीमती डामोर ने जिले के समस्त अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों से भी कहा गया है कि वे अपने यहां अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को प्रतिभा योजना की जानकारी दें और आवेदन के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी शासन की इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।



